देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 58 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1303 हो गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 58 नये मामले सामने आने की बात कहीं गयी हैं। इनमें से बागेश्वर जनपद में 4, चंपावत में 6, देहरादून में 6, हरिद्वार में 21, नैनीताल में 4, पिथौरागढ में 8, टिहरी गढ़वाल में 6 व उधमसिंह नगर जनपद में 3 मामले सामने आये। बुलेटिन में 423 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं। विदित हो कि आज पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 31 मामले सामने आये थे।
