देहरादून, ( गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना के मामले उत्तराखंड में बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 9 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1845 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 1189 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने की जानकारी भी दी गयी हैं। विदित हो कि आज पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 17 मामले सामने आये थे।
