उत्तराखंड: 198 हुई ब्लैक फंगस संक्रमितों की संख्या, अब तक 15 की हो चुकी है मौत

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना महामारी के बीच म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में प्रदेश में आज तक ब्लैक फंगस के 198 सक्रिय मामले सामने आए हैं, स्वस्थ होने वाले 13 व मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच गयी हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आज (रविवार) रात्रि 8 बजे तक म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के कुल 140 केस आ चुके हैं। आज भी किसी मरीज की मृत्यु की खबर नहीं है। अस्पताल से अभी तक 6 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब एम्स अस्पताल में म्यूकोर माइकोसिस के शेष 125 मरीज भर्ती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *