देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस बाबत 20 मई को विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत राज्य के समस्त सरकारी एवं निजी स्कूलों के अलावा कार्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
