उत्तराखंड: 21 से खुलेंगे कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी

Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 21 सितंबर से एक से पांचवीं कक्षा तक के विद्यालय बच्चों के लिए खुल जाएंगे। इस बाबत गाइड लाइन जारी कर दी गई है।

सचिव राधिका झा द्वारा जारी एसओपी के अनुसार कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य में संचालित समस्त प्राथमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों (शासकीय/अशासकीय (सहायता प्राप्त)/निजी शिक्षण संस्थान) में भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ किया जा रहा है। प्रदेश में संचालित समस्त प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं का भौतिक रूप से पठन-पाठन मंगलवार 21 सितंबर 2021 से कई प्रतिबंधों के साथ प्रारंभ किए जाने की अनुमति दी गई है।

पढ़े पूरी गाइडलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *