देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना महामारी के बीच म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में प्रदेश में आज तक ब्लैक फंगस के 237 सक्रिय मामले सामने आए हैं, स्वस्थ होने वाले 13 व मृतकों की संख्या 20 तक पहुंच गयी हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आज (मंगलवार) शाम 6 बजे तक म्यूकोर माइकोसिस( ब्लैक फंगस) के कुल 147 केस आ चुके हैं। अस्पताल से अभी तक 9 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज एम्स में ब्लैक फंगस से गंभीर रूप से ग्रसित मेरठ, यूपी निवासी एक 60 वर्षीया महिला, माजरा देहरादून निवासी 37 वर्षीय पुरुष, बिजनौर निवासी 64 वर्षीया महिला व चायसर, उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अब एम्स अस्पताल में म्यूकोर माइकोसिस के शेष 125 मरीज भर्ती हैं।