उत्तराखंड: 2535 पहुँची कोरोना मामलों की संख्या

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना का कहर उत्तराखंड में थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 31 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या 2535 तक पहुँच गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 1602 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात कहीं गयी हैं। इसके अलावा मृतकों की संख्या भी बढ़कर 30 हो गयी हैं। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 103 नये मामले सामने आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *