देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना महामारी के बीच म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में प्रदेश में ब्लैक फंगस के सक्रिय मामलों की संख्या 260 हो गयी हैं, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 16 व मृतकों की संख्या 36 तक पहुंच गयी हैं।
