देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ बुलेटिन में 105 नये केस सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 907 हो गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 105 नये मामले आने की बात कहीं गयी हैं।इनमें 24 मामले देहरादून जनपद में, 2 हरिद्वार में, 31 नैनीताल में, 3 टिहरी गढ़वाल में, 18 अल्मोड़ा में, 4 चंपावत में, 1 उत्तरकाशी में, 20 उधमसिंह नगर में व 2 चमोली में सामने आये हैं। इससे पहले जारी हेल्थ बुलेटिन में 53 मामले सामने आये थे।
