उत्तराखंड: आज आए कोरोना के 473 नए मामले, 7 मरीजों की मौत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 473 नये मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 75268 हो गये है। बुलेटिन में कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की मृत्यु होने की बात भी गयी हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक जहां 68365 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 1238 तक पहुँच गयी हैं। बुलेटिन में प्रदेश के अंदर अभी भी 4947 एक्टिव मामले होने की बात कहीं गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *