पीड़ित महिलाओं से माफी मांगे CM त्रिवेंद्र: रविंद्र
देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। आंदोलनकारी जनता पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज आप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में नारेबाजी व प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जिस प्रकार राज्य सरकार उत्तराखंड विरोधी काम कर रही है उससे यह साफ होता है कि राज्य सरकार को उत्तराखंड की एवं उत्तराखंडवासियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलनरत जनता पर गत दिवस जिस तरह से लाठीचार्ज के साथ बर्बरता की गयी, उसकी आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करता हैं। उनका कहना था कि हमारे राज्य आंदोलनकारी नेताओं ने क्या इस दिन के लिए उत्तराखंड बनाया था कि हमारी महिलाओं पर अत्याचार हो। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि CM त्रिवेंद्र को पीड़ित महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में विपिन खन्ना, मुकेश सिंह, शरद जैन, वीर सिंह, विशाल बंसल, मोहित कुमार, सतेंद्र, ललित शर्मा, संजीव कुमार, सचिन गोयल, यामिनी गोयल, प्रवीण गुप्ता आदि शामिल थे।