देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिवालय प्रवेश को लेकर शासन ने बड़ा फैसला किया है। शासन ने सांसद, विधायक, मंत्री व सचिवालय के स्टाफ के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर पूरी तरहां से रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं पत्रकारों की भी सचिवालय के अंदर एंट्री पर रोक लगा दी गयी हैं।
