देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। मंगलवार से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सभा मंडप का निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभा मंडप के भीतर बैठने की व्यवस्था से लेकर साउंड सिस्टम के बारे में जानकारी अधिकारियों से ली।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के अधिकारियों से साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं गेट पर मास्क एवं सैनिटाइजर रखने की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए|वही सदन की गैलरी में लगे शहीद उत्तराखंड आंदोलनकारियों के चित्रों पर नई मालाओं का माल्यार्पण करने के लिए कहा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लाइव चलने वाली सदन की कार्यवाही के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉 www.newsuklive.in