देहरादून 30 जुलाई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट होंगे। मदन कौशिक को हटाकर उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। 

पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉 www.newsuklive.in
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉 www.newsuklive.in