सूत्रों के अनुसार देहरादून में 19 मार्च को विधान मंडल दल की बैठक होनी है। जिसके बाद 20 मार्च को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। सूत्रों का यह भी कहना हैं कि सीएम का नाम पर मुहर लगा दी गई है और अब औपचारिकता शेष है। देहरादून में आहूत विधान मंडल दल की बैठक में पर्यवेक्षकों द्वारा नव निर्वाचित विधायकों को इससे अवगत कराया जाएगा।
विदित हो कि उत्तराखंड में 10 मार्च को मतगणना हुई थी, जिसमें भाजपा के 47 विधायक निर्वाचित हुए। हालांकि इस चुनाव में सीएम के चेहरे रहे पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। इसके बाद पार्टी का समीकरण गड़बड़ा गया। यही कारण है कि सीएम का नाम फाइनल करने में देहरादून से लेकर पार्टी हाईकमान के पसीने छूट गए।