07 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखंड में चुनाव से पहले एक बार फिर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में शामिल हो गई। पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक्ट्रेस रिमी सेन को कांग्रेस में शामिल कराया है।
हरीश रावत ने रिमी सेन के कांग्रेस ज्वाइन करने के वीडियो शेयर कर लिखा कि, “ भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं, परिवर्तन को हवा देने के लिए परिवर्तन को गति देने के लिए # रिमी_ सेन जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हे बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है।”