देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल ने आज विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत व अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।