उत्तराखंड: ब्लैक फंगस के उपचार को 12 अस्पतालों को किया गया अधिकृत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना के बाद उत्तराखंड में तेजी से फैल रहे ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किये जाने के बाद अब सरकार ने प्रदेश के 12 अस्पतालों को ब्लैक फंगस के उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड 19 मरीजों में ब्लैक फंगस के उपचार हेतु राज्य में संचालित 12 समर्पित कोविड अस्पतालों को अधिकृत किया जा रहा है। अत एव समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आदेश की प्रतिलिपि सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समस्त जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित तमाम आला अफसरों को जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *