देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं।उत्तराखंड में सोमवार को देहरादून जिले में 17 और ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 118 हो गई है। सोमवार को देहरादून जिले में 17 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक नौ मरीजों की मौत हुई है, जबकि 5 मरीज ठीक हो चुके हैं।
