Garhwalkavikas.com, देहरादून। सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट का पत्र वायरल होने के बाद सरकार की होती किरकिरी व विपक्ष के भी मुख्यमंत्री को घेरे जाने के बीच नाराज मुख्यमंत्री धामी ने आज न केवल नंदन सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी के पद से हटा दिया है, अपितु जांच के आदेश भी दे दिये है।
क्या था पत्र में 
दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी नन्दन सिंह बिष्ट के द्वारा एसएसपी बागेश्वर को एक पत्र लिखा गया था। इस पत्र में उनके द्वारा कहा गया था कि मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देशानुसार यह कहने को कहा है कि 29-11-2021 को बागेश्वर यातायात पुलिस के द्वारा तीन वाहनों के चालान किए गए थे, उन्हें निरस्त करने का कष्ट करे। यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई जिस वजह से अब मुख्यमंत्री धामी ने जन संपर्क अधिकारी को हटाने के साथ ही जांच के निर्देश भी दे दिए है।