देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ उच्च न्यायालय के सीबीआई जांच के आदेश पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर न केवल हैरानी जताई, अपितु फैसले की समीक्षा करने की बात भी कहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि समीक्षा करने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।