उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र ने पेश किया बजट

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण-गैरसैंण में चल रहे विधान सभा सत्र के तहत आज गुरुवार को  प्रदेश सरकार की ओर से 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पेश किये गए बजट में वर्ष 2021-22 में कुल 57400.32 करोड़ का व्यय अनुमानित होने की बात कहीं गयी है। इसमें कुल व्यय में 44036.31 करोड़ राजस्व लेखे का व्यय और 13364.01 करोड़ पूंजी लेखे का व्यय अनुमानित है।

इसी तरह वर्ष 2021-22 में राजस्व प्राप्तियों में रुपये 4415124 करोड़ राजस्व की आय अनुमानित है। आय-व्यय अनुमान में कर राजस्व रुपये 20195.43 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *