उत्तराखंड: कांग्रेस 16 से करेंगी सदस्यता अभियान की शुरुआत

Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 16 सितम्बर, 2021 से राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत की जा रही है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कांग्रेस सदस्यता अभियान हेतु पूर्व में ही प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि दिनांक 16 सितम्बर, 2021 को प्रदेश कंाग्रेस कमेटी सभागार में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक के माध्यम से विधिवत रूप से पार्टी सदस्यता अभियान की शुरूआत की जायेगी। सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल द्वारा की जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पार्टी प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 सदस्य बनायेगी। निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान को गति दी जायेगी तथा सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी रहे कांग्रेसजनो से भी अपील की है कि वे पार्टी सदस्यता अभियान में बढचढ कर भागीदारी का निर्वहन करें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *