उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 17 को करेंगे पदभार ग्रहण

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से 17 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत हेतु आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वागत एवं पदभार गृहण कार्यक्रम समारोह की तैयारी हेतु निवर्तमान प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान ने पार्टी के विधायकगणों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों की जानकारी भी ली। कांग्रेसजनों की बैठक में प्रदेशभर से आने वाले कांग्रेसजनों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी का पदभार ग्रहण कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कहा कि कल 17 अप्रैल 2022 को प्रातः 11ः00 बजे से प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में कार्यकर्ताओं का आना होगा जहां प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, पार्टी के विधायकगण, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगणों सहित हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे।

विजय सारस्वत ने बताया कि श्री करन माहरा के पदभार ग्रहण समारोह में कुमाऊं एवं गढवाल मण्डल से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। दूर जनपदों से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था हरिद्वार एवं ऋषिकेष मे की गई है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पी0के0 अग्रवाल डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ0 विजेन्द्र पाल, विजयपाल रावत, नवनीत सती, विनीत भट्ट, कपिल भाटिया, राॅबिन त्यागी, पुष्कर सारस्वत आदि उपस्थित थे।

 

**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉      www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *