गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। प्रियंका गांधी 9 जनवरी 2022 को श्रीनगर (गढ़वाल) एवं अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी।जनसभा की तैयारी हेतु कल 4 जनवरी 2022 को सायं 4:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी, पूर्व अध्यक्ष श्री यशपाल आर्य जी की उपस्थिति में आवश्यक बैठक आयोजित की गई है