Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चिकित्सा बोर्ड के पूर्व सदस्य डाॅ0 महेन्द्र राणा एवं चै0 प्रहलाद सिंह ने अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि डाॅ0 महेन्द्र राणा एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि नये साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ0 महेंद्र राणा, डॉ0 चंद्र शेखर वर्मा, डॉ0 सद्दाम हुसैन, डॉ0 जहाँगीर आलम, डॉ0 कमल नमन डंगवाल, डॉ0 अनुराग उनियाल, डॉ0 मनु कुमार, डॉ0 शेखर गोस्वामी, डॉ0 सालिब हुसैन, चै0 प्रहलाद सिंह, मौ0 इरशाद, मासूम, यूनुस, महताब, इसलाम, शरीफ, शहजाद, प्रदीप गर्ग, वेदपाल चैधरी, रिषि वर्मा, सुबोध, राजवीर, सुरेष, एडवोकेट नरेंद्र राणा, श्री सुनील रमोला, चाौ0 सुरेश, मुन्ना राणा, सुमित, कार्तिक, विकास सिह, ओमवीर, अजय सिह, विनोद पंवार, श्री सौरभ पंवार, डॉ0 सरताज चैधरी, डॉ0 नासिर अंसारी, श्री चंद्रपाल नेगी जी, श्री दिगम्बर रावत, श्री विनीश उनियाल, श्री शाहिद अली, श्री मलखित रौथाण, श्री धीरज सिंह पयाल, श्री धीरज राणा, श्री राजीव चैहान, श्री शिवाकांत पाठक, श्री प्रशांत यादव, श्री सुनील पंत, श्री अरुण कुमार, श्री मो0 अफजल, श्री रणविजय सिंह, श्री अजय जोशी, श्री अजरुद्दीन, श्री पंकज आदि प्रमुख थे।