देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर ही दी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिवों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के 41 वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी समिति में जगह दी गई है। गुरुवार देर रात राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की। देखिए सूची








