उत्तराखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरा दत्त को मिली प्रदेश महामंत्री (संगठन) की कमान: महर्षि

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी को प्रदेश महामंत्री संगठन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता के दायित्व का निर्वहन कर रहे मथुरादत्त जोशी को प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व श्री मथुरादत्त जोशी पार्टी संगठन में 1978 से छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं। इससे पूर्व श्री मथुरादत्त जोशी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुुख्य प्रवक्ता रह चुके हैं साथ ही विगत कांग्रेस सरकार में उच्च शिक्षा में दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं।
*प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति का गठन*
प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरूआत करते हुए पूर्व महामंत्री श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति में श्री अनिल रावत को संयोजक एवं श्री सुलेमान अली व श्री मोहन कुमार काला को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री मथुरादत्त जोशी, श्री राजेन्द्र भण्डारी, श्री अनिल रावत, श्री सुलेमान अली एवं श्री मोहन कुमार काला से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *