उत्तराखंड: कांग्रेस नेत्री को किया गया पार्टी से निलंबित

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी द्वारा पार्टी की प्रदेश सचिव श्रीमती पूनम भगत पर लगे आरोपों को दृष्टिगत रखते हुए उनकी पार्टी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी ने बताया कि श्रीमती पूनम भगत पर लगे आरोपों तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से पार्टी की छबि धूमिल हुई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर लगे आरोपों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी पार्टी सदस्यता निलम्बित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासन कायम रखना आवष्यक है इसके लिए पार्टी का कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *