गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 88 नए मामले सामने आए है, जबकि 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक आज जहां 32 मरीजों को मात दी, वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 302 तक पहुँच गयी है। 
