देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अपने चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शुक्रवार देवभूमि उत्तराखंड पहुँच गये। देवभूमि पहुंचने पर BJP कार्यकर्ताओं ने श्री नड्डा का जोरदार स्वागत किया। तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले नड्डा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे, जहां हैलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नड्डा शांतिकुंज पहुंचे, जहां उनके उत्तराखंड आने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर शातिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका उत्तराखंड आने पर अभिनंदन किया।
शाम को नड्डा हरकी पैड़ी में होने वाली आरती में शामिल होकर मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे। साथ ही संतो से भी मुलाकात का कार्यक्रम हैं। उत्तराखण्ड में नड्डा का 4 दिन का कार्यक्रम है। पहला दिन हरिद्वार में बिताने के बाद बाकी तीन दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में रहेंगे। नड्डा 14 संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देहरादून में नड्डा मंत्रिमंडल और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। बूथ समिति और मंडल समितियों के साथ भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठकें होंगी।