गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड में अगले वर्ष यानि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को कांग्रेस पूरी तरह से जुट गयी है। आगामी चुनावों में प्रदेश की सत्ता हासिल करने की उमीदों के साथ कांग्रेस का तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर आज से ऋषिकेश में शुरू हो गया है। शिविर में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व CM हरीश रावत से लेकर तमाम दिग्गज नेता चुनाव में जीत के लिए विभिन्न समितियों के साथ मैराथन बैठक कर रहे हैं।