उत्तराखंड: एक अक्टूबर से इस समय पर खुलेंगे स्कूल

Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखंड में सभी विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय को बदल दिया गया है। ये बदलाव एक अक्टूबर से लागू होगा। इस बाबत आदेश जारी कर दिये है।

जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी 01 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च तक 2022 तक स्कूल सुबह 9.30 बजे से अपराहन 3.30 बजे तक खुलेंगे। बता दें कि सभी विद्यालयों का संचालन समय ग्रीष्मकाल में 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 8.00 बजे से अपराहन 1.00 बजे तथा शीतकालीन में 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 9.30 बजे से अपराहन 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

नई टाइमिंग राज्य के सभी स्कूलों के लिए लागू रहेगी। आदेश में ये भी कहा गया है कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में शासन द्वारा निर्गत SOP का अक्षरश: अनुपालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *