उत्तराखंड: एक मंच पर होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष

देहरादून,( विनीत गुप्ता)। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच दो कार्यकर्ता उन्मुख महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी बूथ समिति के अध्यक्ष तथा मंडल समिति के अध्यक्ष के साथ मंच पर बैठेंगे ।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा बार-बार कहते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि कार्यकर्ता पार्टी का प्राण है और हम सभी कार्यकर्ता हैं ।उन्होंने बताया कि कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उत्तराखंड दौरे में दो कार्यकर्ता सम्मान से जुड़ी बैठकें भी होंगी ।इनमें से एक बैठक बूथ समिति की होगी जो 6 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। यह बैठक प्रेमनगर काँवली मंडल के बूथ क्रमांक 42 होगी जो सामुदायिक मिलन केंद्र शास्त्री नगर काँवली में दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही है इससे पूर्व मंडल स्तर की बैठक जो अंबेडकर नगर मंडल की होगी हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में 5 दिसम्बर को 3:30 बजे से आयोजित की गई है। इन बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ क्रमशः बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मंच पर रहेंगे ।डॉ.भसीन ने कहा कि यें बैठकें भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है जब संगठन की सर्वोच्च इकाई और पहली व दूसरी इकाई के अध्यक्ष साथ साथ बैठेंगे और समान भाव से बैठक में सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *