गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ़्यू को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। इस दौरान जहां दुकानों को खोलने के समय में इजाफा किया गया है, वहीं प्रदेशवासियों को राज्य में बिना किसी रोक-टोक आ- जा सकने भी सुविधा दी गयी हैं।
शासकीय मंत्री सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ता आगे बढ़ाये जाने की कहते हुए जानकारी दी कि देते हुए कहा कि सरकार ने इस दौरान एक बड़ी छूट राज्यवासियों को दी हैं, जिसके तहत मैदान से पहाड़ में जाने वाले लोगों को राहत दी है जिसके तहत राज्यवासी अब कहीं पर भी प्रदेश में बिना किसी रोक-टोक के आ जा सकेंगे। दुकानों के समय को सुबह 8:00 से रात को 9:00 बजे तक तमाम दुकानें खुली रहेंगी हवाई मार्ग से जो यात्री आ रहे हैं अगर उन्होंने दोनों वैक्सीन लगा दी है तो राज्य में उन्हें आने की अनुमति दी जाएगी, वही वाटर पार्क और मल्टीप्लेक्स को भी खोलने का निर्णय 50% की संख्या के हिसाब से लिया गया।