
देहरादून 1 जुलाई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। सरकार ने तीन IAS अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। कार्मिक विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पान्डेय को गढ़वाल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित कर टिहरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह टिहरी के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है।
