उत्तराखंड के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं 1 से, आदेश जारी

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड के समस्त शासकीय एवं अर्ध शासकीय विद्यालयों में 1 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बाबत आदेश जारी कर दिये गये हैं। इधर नियमित तौर पर स्कूल कब खुलेंगे इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 1 जुलाई से ऑनलाइन शिक्षा शुरू की जा रही है। इससे पूर्व शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए अभी स्कूल खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि जिस प्रकार से उत्तराखंड में अब संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई में ही बड़ी कक्षाओं को खोल दिया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *