उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव

परिजनों के साथ ही अधिकांश कर्मचारियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रदेश सरकार की भी बढ़ी परेशानी

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। इसके अलावा अधिकांश कर्मचारियो की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी हैं। कैबिनेट मंत्री के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश सरकार की परेशानी बढ़ गयी हैं।

विदित हो कि शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतपाल महाराज और उनके पूरे परिवार का सैंपल लिया था। इसके साथ घर में काम करने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए थे। बताया जाता हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज सहित कुछ 41 लोगों के सैंपल लिए थे. जिसमें 35 स्टाफ के लोग भी शामिल हैं। कर्मचारियों में भी अधिकांश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

कौन-कौन आया पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अलावा उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय है, इसलिए उनका एक बार फिर सैंपल लिया जाएगा। साथ ही उनके स्टाफ के अधिकांश लोग पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग सतपाल महाराज के घर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन कर दिया है. साथ ही महाराज के परिवार को देहरादून के होटल में क्वारंटाइन किया गया है. लिहाजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

उधर राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार में एक कैबिनेट मंत्री को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है, उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों सहित 22 लोगों को भी पॉजिटिव पाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *