गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है। बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अपने पद से इस्तीफा दिये जाने की चर्चा चल रहीं थी। सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो बेबी रानी मौर्य एक बार फिर सक्रिय राजनीति में आ सकती हैं।