देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 75 नये मामलें सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1637 हो गयी है। बुलेटिन में जहां अब तक 837 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात कही गयी है, वहीं अब तक 15 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी भी दी गयी है।
