देहरादून, ( गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी पहले हेल्थ बुलेटिन में 34 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2725 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 1822 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या 37 तक पहुँच गयी हैं।
