उत्तराखंड: कोरोना के मामलों में इजाफा, संख्या पहुंची 317

अब तक 58 मरीज हो चुके है ठीक
देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में 19 मामलें और आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 317 हो गयी है। इधर 58 कोरोना मरीज भी इस दौरान ठीक हुए है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 7.30 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 19 नये मामलें सामने आने की बात कही है। इनमें देहरादून में 4ए बागेश्वर में 2ए चमोली में 5 व उघमसिंह नगर में 8 कोरोना के मामले आने की पुष्टि की गयी है। नये मामलें सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 317 हो गयी है। बुलेटिन में आज दो मरीजो के ठीक होने की बात भी कही गयी है, जिसके बाद प्रदेश मेें अब तक कोरोना के 58 मरीज ठीक हो चुके है। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 53 मामलें सामने आने की बात कही गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *