देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों के दोरान कोरोना के 5775 नए मामले प्रकाश में आए, जबकि 116 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गयी। इसके अलावा 4483 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन में आज भी सर्वाधिक 1583 कोरोना के मामले देहरादून में आएं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 79379 हो गयी हैं।
