देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में रविवार को थोड़ी राहत महसूस की गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों के दोरान कोरोना के 4496 नए मामले प्रकाश में आए, जबकि 188 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गयी। इसके अलावा 5034 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन में आज भी सर्वाधिक 1248 कोरोना के मामले देहरादून में आएं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 78802 हो गयी हैं।