देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दोरान कोरोना के 3719 नए मामलें सामने आए है, जबकि 136 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं। बुलेटिन के मुताबिक देहरादून में आज जहां 752 मामलें आए, वहीं 3647 मरीजों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 78608 तक पहुंच गयी हैं। 