देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों की संख्या के सापेक्ष कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 3050 नए मामलें सामने आए, जबकि 6173 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 53 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 54735 तक पहुँच गयी हैं।
