देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों की संख्या के सापेक्ष कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक रही। विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 2071 नए मामलें सामने आए, जबकि 7051 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 95 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 49579 तक पहुँच गयी हैं।
