देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में नए कोरोना मामलों की संख्या शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कुछ कम रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 619 नए मामलें सामने आए, जबकि 2531 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 16 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 17305 तक पहुँच गयी हैं।
