गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए है, जबकि 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक आज जहां 34 मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 367 तक पहुँच गयी है। 
