उत्तराखंड: कोरोना के मामलों में इजाफा, संख्या हुई 602

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज आये हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 102 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 602 हो गयी हैं। इधर  10 कोरोना संक्रमित मरीजो के ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं।

स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 102 नये मामले आने की जानकारी दी गयी हैं। बुलेटिन में आज 10 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात कहीं गयी हैं, जिसके बाद अब तक 89 मरीज ठीक हो गए हैं। इसके अलावा जहाँ प्रदेश में अभी भी 505 एक्टिव केस होने की बात कहीं गयी हैं, वही 5 मरीजो की अब तक मौत होने जानकारी भी दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *